Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बाघ संरक्षण संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिनमें अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पचमढ़ी में पर्यटन गाइडों द्वारा जागरूकता रैली निकाली। मटकुली, पिपरिया बफर, बागरा बफर तथा तवा बफर आदि क्षेत्रों में निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यालय नर्मदापुरम में भी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा उपसंचालक संदीप फेलोज के नेतृत्व में रामलाल शर्मा विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता व तात्कालिक क्विज प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 15 विद्यालयों के 200 से भी अधिक बच्चें शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *