Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बालाघाट40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट जिले के परसवाड़ा में मौसम परिवर्तन के चलते आकाशीय गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का दौर जारी है, ऐसे में परसवाड़ा क्षेत्र के दो अलग-अल ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम बासी निवासी 21 वर्षीय युवक रोहित पिता सुरेसिंह उईके और अमवाही निवासी 50 वर्षीय इंदरचंद मेरावी पिता सुकेसिंह मेरावी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बासी निवासी रोहित उइके खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इस दौरान वह खेत की मेढ़ पर बनी झोपड़ी में बैठा था। अचानक मौसम खराब होने से आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी में गिरी। झोपड़ी में बैठा रोहित बेहोश हो गया। उसे उकवा अस्पताल लाया गया। यहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

अमवाही निवासी इंदरसिंह मेरावी दोपहर में अपने खेत के मचान पर बैठा था। बिजली गिरी से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव पंचनामा के बाद पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *