[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Action Of Pandhana SDM Kumar Sanu, Seized Domestic Gas Cylinders When He Stopped At Dhabas On The Way
खंडवा24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंधाना एसडीएम कुमार शानू देवड़िया ने की कार्रवाई।
राजस्व विभाग ने अवैध मुरूम खनन पर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई पंधाना एसडीएम कुमार शानू देवड़िया ने की। एसडीएम के मुताबिक, रूस्तमपुर गांव में हाइवे निर्माण कंपनी को आवंटित शासकीय जमीन पर अवैध रूप से खनन हो रहा था। इस मामले में कई शिकायतें मिली थीं। मुरूम का खनन कर व्यापार किया जा रहा था। मौके से मशीनरी और वाहनों को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में बोरगांव चौकी को सौंपा है।
एसडीएम देवड़िया ने बताया कि, उक्त जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रकरण बनाकर खनिज विभाग को भेजा जाएगा। जहां से खनिज का आंकलन कर एडीएम कोर्ट द्वारा जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। इसके अलावा इन मामलों में चोरी की धाराओं में भी केस दर्ज होगा। अवैध खनन के साथ ढाबों पर सर्चिंग कर घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं। बोरगांव बुजुर्ग के साईं ढाबा एवं कुशवाह ढाबे से घरेलू उपयोग के एक-एक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। स्थल और जब्ती पंचानामा बनाया है, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जरिए एडीएम कोर्ट में मामला दर्ज होगा। जहां से आगे की कार्रवाई होगी, होटल-ढाबों पर कर्मशियल गैस सिलेंडर का उपयोग होना चाहिए। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



[ad_2]
Source link
