Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मैनेजमेंट कॉलेजों में काेर एमबीए और उसके स्पेशलाइजेशन काेर्स के लिए सीमैट आधार पर रजिस्ट्रेशन की लिंक गुरुवार शाम बंद हाे जाएगी। - Dainik Bhaskar

मैनेजमेंट कॉलेजों में काेर एमबीए और उसके स्पेशलाइजेशन काेर्स के लिए सीमैट आधार पर रजिस्ट्रेशन की लिंक गुरुवार शाम बंद हाे जाएगी।

मैनेजमेंट कॉलेजों में काेर एमबीए और उसके स्पेशलाइजेशन काेर्स के लिए सीमैट आधार पर रजिस्ट्रेशन की लिंक गुरुवार शाम बंद हाे जाएगी। यह अंतिम तारीख है। इसके बाद छात्राें काे ग्रेजुएशन की मेरिट के आधार पर माैका मिलेगा। पहले राउंड में ही सबसे ज्यादा चाॅइस फिलिंग डीएवीवी के आईएमएस काे लेकर हुई है। दूसरे नंबर पर आईआईपीएस है।

इसके अलावा छात्राें द्वारा चार निजी कॉलेजाें काे प्राथमिकता दी गई है। एक शासकीय कॉलेज जीएसीसी भी है, जहां एमबीए काेर्स चलता है। हालांकि एजुकेशन हब इंदाैर में ज्यादातर छात्राें ने 62 में सिर्फ सात से आठ कॉलेजाें काे ही प्राथमिकता दी है। बीबीए छठे सेम का रिजल्ट आने पर अंतिम दिन रजिस्ट्रेशन की संख्या में इजाफा हाे।

दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 8 से 16 अगस्त तक होंगे
पहले राउंड के छात्राें की एडमिशन लिस्ट (अलॉटमेंट) सीमैट की मेरिट के आधार पर 1 अगस्त काे हाेगा। 8 से 12 अगस्त तक छात्राें काे संबंधित कॉलेज में फीस भरना हाेगी। दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 8 से 16 अगस्त तक और चाॅइस लॉक करने का समय 9 से 20 अगस्त तक रहेगा। 21 अगस्त काे कॉमन मेरिट लिस्ट आएगी।

25 अगस्त से 1 सितंबर तक छात्र काे संबंधित कॉलेज में नियमित काउंसलिंग में शामिल हाेना हाेगा। तीसरा राउंड सीएलसी हाेगा। इसमें 28 अगस्त से 4 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन, 5 और 6 सितंबर काे कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग हाेगी। इसके बाद अंतिम राउंड में 8 से 15 सितंबर होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *