Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाजापुर में पिछले दो दिनों से बारिश ही नहीं हुई। आसमान पर बादल छाए लेकिन वे बरसे नहीं। मौसम विभाग की मानें तो नए सिस्टम बनने के बाद ही बारिश की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभी तक कम बारिश हुई है।

पिछले वर्ष 1 जून से 26 जुलाई तक 24 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी थी लेकिन इस वर्ष आज तक 18.37 इंच बारिश हुई है। रविवार के बाद सोमवार और मंगलवार को बारिश ही नहीं हुई। बारिश न होने से उमस हो रही है, लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली। घरों में अभी भी पंखे,कूलर और एसी चल रहे हैं।

जिले में 26 जुलाई तक 467.1 एमएम हुई वर्षा

जिले में 01 जून से 26 जुलाई तक कुल 467.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील मोहन बड़ोदिया में 616.0 मि.मी. हुई है। इसी तरह शुजालपुर में 485.0 मि.मी., शाजापुर में 461.4 मि.मी., कालापीपल में 467.0 मिमी एवं गुलाना में 306.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। शाजापुर जिले में औसत बारिश 467.1 मि.मी.हुई है। जिले की सामान्य वर्षा 990.1 मि.मी. है, अभी तक सामान्य वर्षा की आधी भी बारिश नहीं हुई है ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *