Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Four Miscreants Surrounded And Beat The Young Man At The Petrol Pump, Admitted In Critical Condition

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन शहर के थाना नानाखेड़ा चौराहे स्थित बघेल पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 11 बजे पेट्रोल डलवाने के दौरान विवाद हो गया। एक युवक पर चार बदमाशों ने मारपीट कर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला कर बदमाश फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

नानाखेड़ा के पास पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पंवासा क्षेत्र में रहने वाला पेशे से कंडक्टर लोकेश बाथम बीती रात 30 रुपए का पेट्रोल डलवाने गया था। इस दौरान पीछे खड़ी बाइक पर सवार बदमशों ने लोकेश को जल्द गाड़ी हटाने को कहा। इससे दोनों में बहस हो गई। विवाद बहस के बाद मारपीट में बदल गया।

इस दौरान विवाद कर रहे युवकों के दो अन्य साथी भी पहुंच गए। इस दौरान एक युवक ने लोकेश पर चाक़ू से हमला कर दिया और चारों युवक फरार हो गए। मौके पर डायल 100 ने पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

डॉ. अनिल कंडारदीया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल अवस्था में लोकेश बाथम युवक आया था। उसके शरीर पर 4 चाकू के निशान हैं। कई जगह जगह चोट। प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *