[ad_1]
छिंदवाड़ा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हर्रई ब्लाक के ग्राम आजनगांव में आज एक 62 साल के वृध्द का शव उसी के घर में मिला जिससे सनसनी फैल गई। दरअसल मृतक फू लभान शाह उईके की किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूआत कर दी है। टीआई के मुताबिक घटना देर रात की है।
फूलभान शाह और उसकी पत्नी दोनों ही मकान में अके ले रहते है, ऐसे में किसी ने फूलभान शाह की आधी रात में हत्या कर दी। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी ने पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक मामले में कोई अहम कड़ी नहीं जुड़ पाई है।
गांव में ही अलग रहते है बेटे, और भाई
पुलिस की माने तो मृतक के दो बेटे है, बब्लू उईके और सुखदयाल उईके वह भी अपने परिवार के साथ गांव में अलग रहते है, ऐसे में दोनों पति पत्नी इस मकान में अकेले रहते थे, वहीं पुलिस की माने तो पत्नी अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है, वहीं जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।
[ad_2]
Source link
