[ad_1]
दतिया37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दतिया की रामनगर कॉलोनी में रविवार की सुबह एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा बीए की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक युवती को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस छात्रा का सुसाइट नोट और मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, रामनगर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती मुस्कान पिता वीरेंद्र सिंह परमार ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुबह जब परिजन जागे तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती बीए की छात्रा थी और वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने भी जाती थी। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइट नोट भी मिला है।
मुस्कान ने अपने सुसाइट नोट में लिखा कि मै अपनी जिंदगी का जो भी फैसला ले रही हूं.. इसमें मेरे घर वालों का कोई भी दोष नही है। एक कारण है बबली (बदला हुआ नाम) वो हमें परेशान कर रही है और धमकी दे रही है मरने की मारने की। हम अपनी जिंदगी ही खत्म कर रही हूं।
एक भाई तीन बहनों में सबसे छोटी थी
मुस्कान की मौत से उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एक भाई और तीन बहनों मे मुस्कान सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। साथ ही मुस्कान पढ़ाई में होशियार थी।
[ad_2]
Source link
