Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

जबलपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत सीधी जिला में पदस्थ एडिशनल एसपी अंजुलता पटले के घर से 7 फीट लंबा धामन प्रजाति सांप निकला। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे तिलवारा थाने के पीछे की है। जहां घर के सदस्य दोपहर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान घर के कमरे में अचानक 7 फीट लंबा धामन सांप घुस गया।

सांप के घर में घुसते ही जैसे ही घर के सदस्यों ने देखा, वैसे ही घर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलने पर तिलवारा थाने में पदस्थ एएसआई अनिल कुमार ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप का रेस्क्यू कर बरगी के जंगल में छोड़ दिया।

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के मुताबिक 7 फीट लंबा सांप धामन प्रजाति का था। जो जहरीला नहीं होता हैं। इसे रेट स्नेक, घोड़ा पछाड़ और असरिया सांप भी कहा जाता है। यह सांप उमस होने के कारण बाहर निकलते हैं और घर के पलंग, अलमारी जैसी जगह में घुस जाते हैं। साथ ही अपना तापमान प्राप्त कर लेते हैं। उन्हीने बताया ऐसे सांपों से जान का खतरा नहीं होता है न ही यह सांप किसी प्रकार का नुकसान करते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *