Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

बड़वानी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टीआई राजाराम वास्कले - Dainik Bhaskar

टीआई राजाराम वास्कले

देवास जिले के नेमावर थाने पर पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की रविवार को स्टॉप डैम में डूबने से मौत हो गई। गम्भीर अवस्था में उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज बड़वानी जिले के राजपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि राजाराम वास्कले बड़वानी जिले के मंडवाड़ा स्थित ग्राम मुंडियापुरा के निवासी थे।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में दौरे पर गए टीआई वास्कले को जामनेर नदी पर बने स्टॉप डेम में एक शव होने की सूचना मिली थी। वास्कले ने मौके पर पहुंचकर पानी से शव निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीआई के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने की बात कही है। सीएम ने कहा की राजाराम वास्कले दुर्भाग्य से भंवर में फंस गए और हमारे बीच नहीं रहे वे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे और कर्तव्य का पालन करते उन्होंने बलिदान दिया हे उनकी पत्नी दो बच्चे जिनमें 4 साल का बेटा 2 महीने की बेटी है l अब वो मेरा परिवार है। उन्होंने कहा बहादुर साथी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं उनका परिवार है छोटे बच्चे है उनका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।

सीएम शिवराज ने कहा कि उनके परिवार को 1 करोड़ की राशि भेंट की जाएगी। साथ ही राजकीय सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। शिवराज बोले उनको वापस नहीं ला सकते लेकिन परिवार के साथ खड़े है। वहीं आज से शुरू हो रहे स्कूल चले हम अभियान को लेकर कहा की एक सीएमराइज स्कूल बन कर तैयार हो गई है शाजापुर के गुलाना में लेकिन बादल इजाजत नहीं दे रहे थे कार्यक्रम महत्वपूर्ण है l

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *