[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Orange Alert Issued, Today It Will Rain Somewhere Moderate; The Impact Of The System On Bengal And Odisha
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार की जोरदार बारिश के बाद रविवार को बादल छाने के बावजूद ज्यादा देर बरसे नहीं। सोमवार से फिर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने सागर सहित मप्र के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी कभी मध्यम कभी तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक एचएस साहू ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लेकर ओडिशा तक स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है, जिससे सागर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। अलीगढ़ उप्र से लेकर राजस्थान तक एक ट्रफ लाइन भी बनी है जो समुद्र से पानी खींच रही है। अगले तीन-चार दिन तक मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
जुलाई का कोटा जल्द पूरा होने की संभावना
रविवार को सुबह से बादल छाए लेकिन दोपहर तक नहीं बरसे। दोपहर करीब दो बजे से मकरोनिया, मोतीनगर समेत शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन सिविल लाइन, गोपालगंज क्षेत्र में सिर्फ बौछारें ही पड़ीं। सागर में जुलाई की औसत बारिश का कोटा अभी कम है।
हालांकि अभी जुलाई के 15 दिन बाकी हैं, जिसमें बारिश का आंकड़ा औसत से ऊपर जाने की संभावना है। सागर में जुलाई की औसत बारिश 373.4 मिलीमीटर है। इस माह में अभी तक 234.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस माह में 138.6 मिलीमीटर बारिश की जरूरत और है। संभावना जताई जा रही है कि 15 दिन में इससे अधिक बारिश होगी।
दिन का तापमान 2.4 डिग्री उछला
रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन शाम 4 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। बादल छट गए और सूरज की उपस्थिति से आसमान नीला हाे गया। दिन का तापमान 2.4 डिग्री उछल गया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। शनिवार को यह 26 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में 23.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस सीजन में अब तक 471.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
[ad_2]
Source link
