Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

दतिया9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुएं से पानी भरने गई किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म के बाद भगा दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर धिरपुरा थाना पुलिस जांच के बाद गुरुवार रात को मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना गांव सिलोरी की 1 जनवरी 2023 की बताई गई है।

थाना प्रभारी ऋचा दंडोतिया ने बताया कि, 1 जनवरी 2023 को सिलोरी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गांव के लल्लू मास्टर के कुएं पर पानी भरने के लिए गई हुई थी। यहां गांव निवासी अरोपी पवन रावत ने अपने रिश्तेदार दीपक रावत के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और पास में झाड़ियों में लेलजा कर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच कर आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *