Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

बैतूल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल जिला चिकित्सालय में आंदोलनरत नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमन्त वागद्रे ने पहुंचकर उनके मानवीय सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी सेवा भावना की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आप हमेशा मरीजों की सेवा करते है और चिकित्सालय की रीड़ की हड्डी है।

उन्होंने कहा कि नर्सेज अपने परिवार की परवाह नही करते हुए कोरोना काल में भी अपने सेवा कार्य से पीछे नहीं रही, इसके बाद भी इनकी पदोन्नति नहीं होना एवं आकस्मिक चिकित्सा भत्ता नहीं दिया जाना विडंबना है। उन्होंने कहा कि नर्सेज की मांगे जायज है, सरकार इनकी मांगों पर विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही करें।

इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया, बंडु कुम्भारे एवं प्रतीक देशमुख नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

बता दें, अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ द्वारा सोमवार से काम बंद हड़ताल की जा रही है। इससे जिले भर की करीब ढाई सौ नर्स हड़ताल पर है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य प्रशासन ने संविदा कर्मियों से काम लेना शुरू किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *