[ad_1]
इंदौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक बच्ची गर्म दूध जल गई। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची खेल रही थी। जिसने गर्म दूध की तपेली अपने उपर उड़ेल ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना गोंविद नगर की है। नविष्का(3) पुत्री रवि साहू की रविवार को एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को बच्ची का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नविष्का के पिता रवि ने बातचीत में बताया कि वह एमबीईबी में प्रायवेट जॉब करते है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। नविष्का कमरे में खेल रही थी। जहां किचन नजदीक होने से वहां गर्म दूध की तपेली पत्नी ने रखी थी। पत्नी बाथरूम में नहाने गई। इस दौरान नविष्का ने खेलते हुए उसे अपने उपर गिरा लिया। हादसे के दौरान नविष्का का पेट ओर पैर काफी जल गए थे। पत्नी ने बाद में कॉल कर रवि को बुलाया। वह घर पहुंचे ओर बच्ची को उपचार के लिये एमवाय लेकर आ गए। यहां डॉक्टरो ने बताया कि करीब 60 प्रतिशत बच्ची जल गई है। जिसके बाद उसका उपचार शुरू हुआ। रविवार शाम बच्ची ने दम तोड़ दिया।
कमरे में सोई थी दो माह की बच्ची
रवि के मुताबिक उनकी एक दो माह की बेटी भी है। जो कमरे में सोई थी। उनके मुताबिक घर पर पति पत्नी ओर दोनो बच्चे रहते है। बाकि परिवार नजदीक रहता है। कुछ समय पहले ही पत्नी ओर दोनो बच्चियों के साथ अलग घर लेकर रह रहे थे।
[ad_2]
Source link
