Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में हुई बारिश के पास इंदौर के पास स्थित पर्यटन स्थलों पर हरियाली छाने वातावरण काफी खुशनुमा हो गया है। लोग यहां अब लुत्फ उठाने आने लगे हैं। रविवार को मौसम साफ होने से पातालपानी, जाम गेट, चोरल डेम, जानापाव आदि पर्यटन स्थलों पर लोग पहुंचे और छुट्‌टी का लुत्फ लिया। खतरे के चलते मेहंदी कुंड और बामनिया कुंड में किसी को भी जाने नहीं दिया गया। यहां बैरियर लगाकर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियो ने पर्यटकों को लौटा दिया। दरअसल इन दोनों पर्यटन स्थल जंगल में आते हैं और इन दिनों यहां पर वन्य जीवों का लगातार मूवमेंट है।

खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंंद।

खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंंद।

सबसे ज्यादा भीड़ पातालपानी में नजर आई। यहां सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ का बल भी तैनात था। साथ ही पुलिस द्वारा यहां पर फ्लेक्स पर नोटिस भी लगाए हैं। बडगोंदा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी के अनुसार पर्यटकों को के लिए थाना क्षेत्र में आने वाले सभी पर्यटन स्थलों पर सावधानी के बोर्ड लगाए हैं ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। पुलिस टीम हर पर्यटन स्थल पर तैनात है। लोगों को खतरे वाले स्थान पर जानेनहीं दिया जा रहा है। पिकनिक मनाने आई सरिता व नमीषा खण्डेवाल ने बताया कि बारिश के बाद मौसम का काफी सुहावना हो गया है जिससे पूरे परिवार को काफी आनंद आया।

चोरल डेम में पर्यटकों ने लिया बोटिंग का लुत्फ।

चोरल डेम में पर्यटकों ने लिया बोटिंग का लुत्फ।

चोरल डेम पर भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे और बोटिंग का लुफ्त भी उठाया। जाम गेट और जानापाव में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। यहां हरी-भरी वादियों के बीच अचानक से बादल आ जाते हैं जो यहां आने वाले लोगों का मन मोह लेते हैं। दूसरी ओर पर्यटक स्थलों पर भीड़ होने के कारण महू इंदौर रोड पर लम्बा जाम लग गय। इस दौरान काफी देर तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *