Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Movement Strategy Will Be Prepared On 9 Demands Of Brahmin Society, Campus Will Be Decorated With Saffron Flag

इंदौर43 मिनट पहलेलेखक: दीपक शर्मा

  • कॉपी लिंक

श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश के गठन एवं ब्राह्मण हित की 9 मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 9 जुलाई को होटल अप्सरा रवींद्र नाट्यगृह में प्रादेशिक महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दो सत्रों में होगा। इसमें प्रदेश के 53 जिलों एवं 150 तहसीलों के लगभग 300 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के पं. जितेंद्र त्रिपाठी ( बाबा), पं. अनूप बाजपेयी (अन्नू) एवं संयोजक पं. अनूप शुक्ला ने बताया कि इस महाधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रदेशभर से आ रहे अतिथियों के स्वागत के लिए आयोजन स्थल को भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है।

अन्य शहरों से भी आ रहे अतिथि

महाधिवेशन मे भाग लेने के लिए विशेष रूप से भोपाल से राजीव चतुर्वेदी, उज्जैन से सुरेंद्र चतुर्वेदी, मुरैना से राजीव शर्मा, खंडवा से पं. देवेंद्र शास्त्री, रीवा से पं. राजीव शुक्ला विशेष रूप से आ रहे हैं।

महाधिवेशन की रूपरेखा

पदाधिकारियों ने अधिवेशन की रूपरेखा के बारे में बताया कि सुबह 10 से 10.30 बजे तक स्वल्पाहार, सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक परिचय एवं सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत, सुबह 11.30 से मध्याह्न 12.00 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद मध्याह्न 12 से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश प्रतिनिधियों द्वारा सेना के भविष्य के कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं उद्देश्यों पर प्रस्ताव रखे जाएंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 से 2.30 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *