Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Video Of Congress MLA, BJP Said That Congress Leaders Are Giving Certificate Of Honesty Due To Fear Of Getting Ticket

उज्जैन24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक मुरली मोरवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक मंच से खुलकर बोल रहे हैं कि मुझे भारतीय जनता पार्टी ने 40 से 45 करोड रुपए का ऑफर दिया था कहा था राज्य मंत्री का पद भी देंगे नोटो से एक कमरा भरा जाएगा आ जाओ। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। वीडियो पर भाजपा ने कहा टिकट कटने के डर से अपने आप को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे है विधायक।

2018 में चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के हाथ आई सरकार डेढ़ वर्ष में चली गई थी। उसी को लेकर अब कांग्रेस पार्टी के विधायक भाजपा पर आरोप लगा रहे है। बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने चुनावी साल में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार गिरने की वजह समझाते हुए कहा कि भाजपा की और से उन्हें भी 45 करोड़ तक का ऑफर मिला था। वायरल वीडियो 30 जून का बताया जा रहा है जहां कांग्रेस की मंडल एवं सेक्टर कमेटी की बैठक में मंच से खुलकर बोल रहे थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से दोबारा टिकट पाने के लिए कुछ भी आरोप लगा रहे है विधायक मोरवाल,अपने आप को ईमानदारी का प्रमाण पत्र का देने और बिना तर्क के झूट बोल रहे है,खुद का बेटा दुष्कर्म मामले फंसा था अब टिकट कटने के डर से ऐसी बात कर वीडियो वायरल करवा रहे है। अगर किसी ने उन्हें 45 करोड़ का ऑफर दिया था तो तथ्य पेश करे। टिकट पाने के लिए अपने आप को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे है।

जानिए क्या आरोप लगाए विधायक ने

कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने मंच से बोला कि बड़नगर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने बड़नगर को बहुत कुछ दिया है।डेढ़ साल पहले हमारी सरकार रही लेकिन कुछ लालची लोगों ने उसे गिरा दिया। दोस्तों मैं आपको बताता हूं 40 से 45 करोड़ का मुझे भी ऑफर दिया गया था कहा था आप को राज्य मंत्री बना देंगे, मेने कहा मुझे नहीं चाहिए। कहा कमरा नोटों से भरा जाएगा लेकिन मैंने ऑफर को ठुकरा दिया मैंने कहा दो कमरे भी भरा गए तब भी मैं नहीं आऊंगा। मुझसे कहा गया 5 करोड़ देंगे बात करने आ जाओ। मेरे जैसा व्यक्ति अगर भाजपा ज्वाइन करेगा तो यहां के कार्यकर्ताओं पर क्या बीतेगी यहां की जनता पर क्या बीतेगी मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया में नहीं गया।

महेश परमार भी लगा चुके है आरोप

बड़नगर विधानसभा से विधायक मुरली मोरवाल के पहले तराना विधानसभा से विधायक महेश परमार भी भाजपा की और करोडो के ऑफर का आरोप पूर्व में लगा चुके हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में अब वीडियो और ऑडियो वार होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *