[ad_1]
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पकड़ा गया चोर आनन्द शर्मा
ग्वालियर पुलिस ने बीते दिनों विधवा महिला के सुने घर के ताले चटका कर चोरी की बारात करने वाले एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए चोर से महिला के घर से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं, पकड़ा गया चोर पूर्व में भी चोरी की कई वारदातों में पकड़ा जा चुका है। चोर की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर हुई थी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके द्वारा शहर में की गई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को यकीन है कि पूछताछ करने पर कई और चोरियों का खुलासा हो सकता है।

पकड़े गए चोर से चोरी किए गए सोने के जेवर
यह है पूरा मामला
पड़ाव थाना इंचार्ज मुकेश शर्मा का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर प्राप्त हुई थी कि गांधीनगर न्यू साकेत नगर में रहने वाली विधवा महिला निधि शुक्ला के घर 1 व 2 जून की दरमियानी रात करीब 4:00 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को रेलवे कॉलोनी के पास खड़ा हुआ देखा गया है, मुखबिर की सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ने के लिए थाने की एक टीम बनाकर मौके पर भेजी गई थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम 28 वर्षीय आनंद शर्मा पुत्र नरहरी शर्मा निवासी मानमंदिर गार्डन के पास ग्वालियर में रहने वाले के रूप में हुई। पूछताछ करने पर पकड़े गए चोर ने विधवा महिला के घर चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया है, उसकी निशानदेही पर महिला के घर से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। चोर ने बताया है कि उसने कुछ सोने के जेवर कुछ रुपए लेकर एक सुनार की दुकान पर गिरवी रख दिए थे। इसका पता चलते ही पुलिस सुनार की दुकान पर पहुंची तो वह अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चोर से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने जब पकड़े गए चोर का अपराधिक रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला है कि वह पूर्व में भी कई अन्य चोरी के बारे में पकड़ा जा चुका है और कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया है, पुलिस अब पकड़े गए चोर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की भी जानकारी दी जा रही है।
[ad_2]
Source link
