Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

दतियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावण कृष्ण पक्ष दोज के दिन बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर देवी बगलामुखी की पूजा की।

खास बात यह है कि उन्होंने पूरे विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना की। वहां से वे कार द्वारा झांसी के लिए रवाना हो गए।

स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे यूपी के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व योगी सरकार में सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग जैसे अहम विभागों के मंत्री हैं।

बताया गया है कि वह अक्सर मंदिर पर आकर मां बगलामुखी की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए दतिया आते हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह मां की पूजा-अर्चना करने के बाद भक्ति भाव से हाथ जोड़े मौन खड़े रहे। उसके बाद उन्होंने परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ वनखण्डेश्वर महादेव के भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण करते हुए महादेव का अभिषेक कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *