Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कंपनी 5 जुलाई से पहले मोबिक्विक की किश्त भरने के लिए दबाव बना रहे। - Dainik Bhaskar

कंपनी 5 जुलाई से पहले मोबिक्विक की किश्त भरने के लिए दबाव बना रहे।

  • यूपी के रहने वाले मयंक त्रिपाठी भोपाल में एक प्राइवेट जॉब करते हैं।

एक युवक से मोबाइल एप्लीकेशन के अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने यह रुपए गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के नाम पर जमा किए। ऐसे में युवक को अब फोन पर धमकी भी मिलने लगी है। पीड़ित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से की है। मूलत: यूपी के रहने वाले मयंक त्रिपाठी भोपाल में एक प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून को मोबिक्विक मोबाइल एप्लीकेशन का एक सिस्टम जनरेटेड कॉल आया।

कॉल करने वाले ने स्वयं को उक्त मोबाइल एप्लीकेशन का प्रतिनिधि बताया। उसने अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर मुझसे ओटीपी की मांग की। कॉल सिस्टम जनरेटेड होने के कारण मुझे किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। उनके कहने पर ओटीपी बता दिया। तुरंत ही मेरे मोबिक्विक अकाउंट से 5 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। उसके बाद से तीन दिन से एसएमएस समेत कई फोन कॉल आ चुके हैं। वे 5 जुलाई से पहले मोबिक्विक की किश्त भरने के लिए दबाव बना रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *