[ad_1]
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3 सामान्य श्रेणी एवं 3 वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी का कोच अस्थाई तौर पर लगाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 4 से 31 जुलाई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए अस्थाई तौर पर जुड़ते रहेंगे। इनके बढ़ने के बाद अब ट्रेन की कोच कम्पोजिशन में 2 वातानुकूलित चेयरकार, 1 द्वितीय चेयरकार श्रेणी, 12 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित 17 कोच रहेंगे ।
[ad_2]
Source link
