[ad_1]
ग्वालियर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंडित राजकुमार तिवारी के साथ भगवा रंग के कुर्ते में बैठे बृजभूषण शरण सिंह
ग्वालियर में मंगलवार को ज्योतिषाचार्य राजकुमार तिवारी के निवास पर एक पारिवारिक यात्रा पर कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आए हैं। बृजभूषण पर कुछ समय पूर्व महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
ग्वालियर में बात करते हुए कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जो आंदोलन हुआ उसकी हकीकत सामने आ चुकी है। राजनीतिक लड़ाई में उन पर कलंक लगाने के लगातार प्रयास होते रहे, मैं सत्य की राह पर हूं, जनता का प्यार मुझे मिल रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह ग्वालियर में ज्योतिषाचार्य राजकुमार तिवारी के निवास पर एक पारिवारिक यात्रा पर आए थे। तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित करने आए बृजभूषण शरण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उनके खिलाफ आरोप तो लगे लेकिन इन आरोपों का कोई आधार नहीं था। यही कारण है कि आरोप लगाने वालों के समर्थन में आए लोग भी पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व में भी सवाल किया था कि आरोप लगाने वाले यह बताएं कि उनके साथ कब, कहां क्या हुआ था, लेकिन आज तक इस पर किसी का जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। कई आरोप वापस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनीकि लड़ाई को घटिया स्तर पर आकर लड़ने के जो प्रयास किए गए वे विफल हो चुके हैं। यही कारण है कि आज भी जनता उनके साथ है। वे फिर चुनाव में जीत हासिल कर दिखाएंगे।
मैं हर जांच के लिए तैयार हूं
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि वे आज भी हर जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वे लाई डिटेक्टर टेस्ट हो या नाकों टेस्ट सभी टेस्ट के लिए तैयार हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज किए मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर की जा चुकी है। उनके खिलाफ मामला अब न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के प्रति उनकी आस्था है अब न्यायालय में सारा सच सामने आ जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा दिए गए धरने के बाद केन्द्रीय खेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त हो गया था, लेकिन पहलवानों का विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है।
कोई संदेह नहीं चुनाव मैं ही जीतूंगा
मंगलवार को गांधी नगर स्थित पंडित राजकुमार तिवारी से आगे भविष्य की चर्चा करने के बाद आत्मविश्वास से भरे सांसद बृजभूषण शरणसिंह ने कहा कि कुश्ती संघ के चुनाव हर हाल में मैं ही जीतूंगा। मुझे पर लगाये गये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। मेरे खिलाफ रचा षडयंत्र है वह सब एक्सपोज हो चुका है यह राजनीतिक लड़ाई है। मैं सत्य की राह पर चलने वाला इंसान हूं। जनता मुझे से प्यार करती है इतिहास में आज तक मुझ पर कोई कलंक नहीं हैं। अयोध्या में निवास करता हूं और भगवान राम के बताये हुए रास्ते पर चलता हूं।
[ad_2]
Source link
