Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

टीकमगढ़30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र और प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नल जल योजना शुरू की है। साल 2024 तक प्रत्येक गांव में नलों के माध्यम से पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां नल जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगे जमडार गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पाइप लाइन चालू कराए जाने की मांग की।

दरअसल, ग्राम पंचायत कुंडेश्वर के जमडार गांव में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई है। गांव के रतिराम बंशकार ने बताया कि 2 महीने पहले पाइप लाइन डालकर घर घर नल कनेक्शन दिया गया था, लेकिन नलों में अब तक पानी नहीं आया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आधे हिस्से में डाली गई पाइप लाइन में पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि आधे गांव की सप्लाई अब तक शुरू नहीं की गई है। टंकी निर्माण और नल कनेक्शन के बाद भी पानी नहीं मिलने से लोगों का बुरा हाल है। आज लोगों ने बीच सड़क पर खाली डिब्बे रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के आधे हिस्से में पानी सप्लाई चालू करने की मांग की।

2 किमी दूरी से भरना पड़ रहा पानी

जमडार गांव के लोगों ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने से करीब 2 किमी दूरी से पानी भरना पड़ रहा है। नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन पानी अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। यही हाल जिले की कई पंचायतों में दिखाई दे रहा है। टंकी निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाकर घरों में नल कनेक्शन दे दिए हैं, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचाया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *