Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सावन का महीने ईश्वर की भक्ति के लिए पहचाना जाता है। इस माह में की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। इसी के चलते पर्यावरण संरक्षण, पर्याप्त वर्षा और विश्व कल्याण की कामना को लेकर पश्चिम क्षेत्र में अखंड रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इसमें प्रति मंगलवार शाम को महाआरती की जाएगी।

गौरतलब है कि हर साल सावन महीने में गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष पं. अनंत योगेंद्र महंत अखंड रामायण पाठ का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी 4 जुलाई से अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की जा रही है। पं. अनंत योगेंद्र महंत ने बताया कि विश्व कल्याण, विश्व शांति, पर्याप्त वर्षा, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की कामना के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन हनुमान मंदिर गांधी नगर के प्रमुख पुजारी पं. अमित तिवारी एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ की शुरूआत होगी। अखंड रामायण के लिए प्रतिदिन 30 से 35 सेवादार पाठ करेंगे। रात्रि एवं दोपहर में भजन-कीर्तन मंडलियां संगीतमय प्रस्तुतियां देंगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 7.30 बजे महाआरती भी की जाएगी। 1 अगस्त को अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इस अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से हवन और महाआरती के साथ पूर्णाहूति होगी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *