[ad_1]
इंदौर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

खंडेलवाल स्मार्ट लेडी सोश्यल ग्रुप द्वारा श्रावण के अधिक मास के अवसर पर पांच दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन गीताभवन में 4 से 8 जुलाई तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे किया जाएगा।
स्वामी डॉ. कृष्ण शरण महाराज संगीतमय कथा सुनाएंगे। पहले दिन कलश यात्रा एवं शिव प्रकटोत्सव का प्रसंग होगा। 4 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे श्रीराम मंदिर गीता भवन से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में महिलाएं लाल चुनरी और पीली साड़ी में शामिल होंगी। सोश्यल ग्रुप की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सचिव शीला गुप्ता ने बताया कलश यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा में सोश्यल ग्रुप की सदस्याओं के साथ ही गीता भवन के आसपास की कालोनियों के रहवासी भी शामिल होंगे। अध्यक्ष ने बताया सावन मास में श्री शिव पुराण कथा सुनने के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link
