Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों व आश्रमों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भैरव मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भजन-कीर्तन का दौर चला। शहर के लालघाटी स्थित जिले की सबसे ऊंची डूंगरी भैरव टेकरी पर नगर कोतवाल के नाम से प्रसिद्ध भैरव महाराज के दरबार में मत्था टेकने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा।

इस दिन श्रद्धालुओं का मंदिरों में दर्शन-पूजन का दौर अल सुबह से ही शुरू हो गया। लालघाटी स्थित बापू की कुटिया पर ऊं शांति श्री बालयोगी पारमार्थिक समिति द्वारा किए जा रहे पांच दिनी यज्ञ का की पूर्णाहुति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुई। यहां हुए धार्मिक अनुष्ठान में मप्र सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के श्रद्धालु भी शामिल हुए।

भैरव टेकरी पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के दिन जिले में 999 फीट ऊंची टेकरी भैरव टेकरी पर सुबह भैरव बाबा का पूजन अभिषेक किया गया। दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे, दोपहर बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। यहां पर भक्तों गणों ने 500 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ी तब जाकर बाबा के दर्शन हो पाए। कोई कुछ दूर चलता फिर थककर बैठ जाता तो कोई धीरे-धीरे लगातार टेकरी पर चढ़ता गया। भक्तों में बाबा के दर्शनों के लिए खासा उत्साह देखा गया।

भैरव टेकरी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां पर मेला भी लगा था। खाने-पीने की सामग्री के साथ ही सजावटी सामान, खिलौने की दुकानें भी यहां लगी हुई थीं, वहीं झूलों का भी नागरिकों ने लुत्फ उठाया। सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन का अमला मौजूद रहा।

शहर के भंसाली मोहल्ला स्थित भैरव महराज के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। ग्राम कमलियाखेड़ी स्थित भैरव मंदिर में पूरे दिन आयोजन हुए। इसी तरह शहर के बस स्टैंड, नई सड़क, सोमवारिया बाजार आदि जगह भैरव मंदिर में भी कई कार्यक्रम हुए। बाबा को सिंदूर का चोला भी चढ़ाया गया, वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने भेरू महाराज की पूजन की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *