Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को वेदांत प्री स्कूल राजमोहल्ला में गुरु पूजन-वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विशेष रूप से गुरु-शिष्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका दिल जीत लिया।

स्कूल संचालक एकता अजमेरा एवं शिक्षकों ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया, ताकि उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो सके। बच्चों में ओजस तिवारी गोविंद एवं वीर झंवर वेद व्यास के रूप में तैयार होकर आए। इसके साथ ही अपनी वेशभूषा में अभिनय दिखाकर वे आकर्षण का केंद्र बने रहे। अन्य कई बच्चे भी अलग-अलग वेश में घर से ही तैयार होकर स्कूल आए और अपनी प्रस्तुति दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *