Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पति की मौत के बाद रोजी-रोटी के लिए महिला ड्रग पैडलर बन गई। उसने स्टूडेंट्स और युवाओं को टारगेट करना शुरू कर दिया। इसमें उसके पति के दोस्त ने साथ दिया, जो ऑटो चलाता था। दिन में ऑटो चलाने के बाद शाम को वो महिला के साथ नशे की पुड़िया सप्लाय करता। ऑनलाइन पैमेंट लेकर दोनों 500 रुपए में नशे की पुड़िया यंगस्टर्स को बेचने लगे।

सपना संगीता रोड पर दोनों नशे की पुड़िया की डिलीवरी देने की फिराक में खड़े थे, तभी मुखबिर की सूचना पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर में लगातार महिलाएं ड्रग्स सप्लाय करने के मामले में पकड़ा रही हैं। खजराना क्षेत्र के एक व्यक्ति की जानकारी पुलिस को मिली है, जिससे महिला ब्राउन शुगर की खरीदी करती थी।

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि ऑटो में 36 वर्षीय महिला और 40 साल के पुरुष को पकड़ा है। ये लोग लगातार ऑनलाइन पेमेंट करवाकर यंगस्टर्स को महंगे दामों पर ड्रग्स बेच रहे थे। इनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। एक साल से आरोपी महिला मंजू कोरी निवासी तेजपुर गड़बड़ी फोन पर बातचीत करके साथी दीपक अखंड निवासी परदेशीपुरा के साथ मिलकर युवाओं को अपने परिचय में लेकर ब्राउन शुगर बेच रहे थे। दीपक महिला के मृतक पति का दोस्त है।

आरोपी दीपक अखंड।

आरोपी दीपक अखंड।

महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसका पति ब्राउन शुगर का नशा करता था और बेचता था। उसकी मौत के बाद रोजी-रोटी की समस्या होने के कारण महिला भी उसी की राह पर चलने लगी। उसने भी नशे की पुड़िया बनाकर स्टूडेंट्स को सप्लाय करना शुरू कर दिया।

महिला डिमांड के आधार पर जिसे भी पाउडर की जरूरत रहती थी, वो इनसे संपर्क करना था। इसके बाद महिला उससे ऑनलाईन पैमेंट करवाती थी और ऑटो के माध्यम से या उसे अपने पास बुलाकर डिलीवरी देती थी। महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

महिला जिससे माल खरीदती थी पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। पति की मौत के बाद महिला ने उसी व्यक्ति से माल खरीदना शुरू कर दिया था, जिससे उसका पति माल लेता था। खजराना के एक व्यक्ति की जानकारी पुलिस महिला से पता चली है, जो माल बेचता था।

महिला ने पुलिस को बताया कि वो फोन करती थी और संबंधित व्यक्ति उसे आकर माल दे देता था। एक ग्राम की दस पुड़िया महिला और उसका साथी बनाते थे। 500 से लेकर 700 रुपए तक में उसे बेच देते थे।

बता दें भंवरकुआं क्षेत्र में लगातार स्टूडेंट्स को नशा के सौदागर टारगेट कर रहे हैं। इससे पहले भी पानी की केन में मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने भी स्टूडेंट्स को टारगेट कर उसे रूम तक नशा सप्लाय करने की बात कबूल की थी। इलाके में स्टूडेंट्स और यंगस्टर्स को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते हुए भी एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी महिला मंजू कोरी।

आरोपी महिला मंजू कोरी।

क्राइम ब्रांच इस साल नशे के खिलाफ इतनी कार्रवाई कर चुकी है

– ब्राउन शुगर के 31 प्रकरण में 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर 854.64 ग्राम (कीमत करीब 85 लाख रुपए) माल जब्त किया जा चुका है।

– MD drugs के 4 प्रकरण में 4 आरोपियों गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके पास से 157 ग्राम (कीमत करीब 15 लाख रुपए) माल जब्त किया गया।

– गांजा के 5 प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 किलो(कीमत करीब 03 लाख रुपए) माल जब्त किया गया।

– चरस के 3 प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 670 ग्राम(कीमत करीब 03 लाख रुपए) माल जब्त किया।

(क्राइम ब्रांच ने इस साल NDPS एक्ट के कुल 43 प्रकरण में 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कीमत के अवैध मादक पदार्थों को जब्त कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है।)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *