[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Now Chilli Ahead Of Tomato, Selling Up To 200 Kg; The Rate Of Most Vegetables Is More Than 60 Kg
भोपाल31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

व्यापारी बोले- सब्जियों की आवक कम हो गई है, इसलिए रेट लगातार बढ़ रहे हैं
सब्जियों के रेट हाई हैं… कद्दू, अरबी को छोड़ दिया जाए तो एक भी सब्जी ऐसी नहीं है जो 60 रुपए प्रति किलो के दाम से कम पर बिक रही है। रविवार को तो मिर्ची, टमाटर से आगे निकल गई। टमाटर जहां 160 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, मिर्ची फुटकर में 200 रुपए किलो तक बिक रही है। ऐसे में धनिया भी कहां पीछे रहने वाला है। रविवार को मंडियों में धनिया का 300 रुपए किलो तक बिका।
गोभी, भिंडी, लौंकी के दामों में भी उछाल आना शुरू हो गया है। सब्जी व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सब्जियों की आवक कम हो गई है, इसलिए रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पुरानी फसल समाप्ति की ओर है। ऐसे में जिनके पास सब्जी हैं वे ही ऊंचे दामों में बेच रहे हैं।
धनिया के रेट 300/किलो
फुटकर बाजार में अधिकांश सब्जियां 60 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं। धनिया ही 300 रुपए किलो तक पहुंच गया है। हाट बाजार में ही यह 30 रुपए का 100 ग्राम बिका। अदरक भी 240 रुपए किलो तक बिका।
पानी बरसा तो और रेट बढ़ेंगे
सब्जियों के थोक व्यापारी शकील कुरैशी ने बताया कि पानी बरसा तो भाव और बढ़ जाएंगे। बारिश की वजह से खेतों में पानी भर जाता है। सब्जियां खराब होने लगती हैं। किसान इन्हें तोड़ने खेतों में नहीं जाते। जो सब्जी आती हैं वह महंगी होती हैं। अभी पैदावार भी कम है।
[ad_2]
Source link
