[ad_1]
दमोह24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा की विधायक रामबाई परिहार ने एक बार फिर अपना दबंग अंदाज दिखाया है। उन्होंने चलानी कार्रवाई कर रही पुलिस को सड़क से हटा दिया और लोगों का आवागमन शुरू कराया।
दरअसल, रविवार को पथरिया विधायक रामबाई क्षेत्र के भ्रमण पर थी। पथरिया-बेलखेड़ी रोड पर जैसे ही वो पहुंची तो दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा हुआ था। उन्होंने लोगों से पूछा कि जाम क्यों लगा है ? तो लोगों ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। किसानों ने कहा कि वह खाद बीज लेने जा रहे है और खेती से जुड़े कार्यों को पूरा करना है, लेकिन पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। इतना सुनने के बाद विधायक सीधे पुलिस के पास पहुंची, जहां पर पथरिया थाने के एएसआई इंद्राज सिंह वाहनों के चालान काट रहे थे। विधायक ने गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वह बेवजह रास्ते में जाम लगाकर किसानों को परेशान कर रहे हैं। तत्काल यहां से चेकिंग बंद की जाए।
एसआई ने वरिष्ठ अधिकारियों का हवाला दिया तो विधायक ने तत्काल ही मौके से एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह को फोन लगाया और उन्हें बताया कि पुलिस किसानों को परेशान कर रही है, तत्काल वाहन चेकिंग बंद की जाए। एएसपी शिव कुमार सिंह ने एएसआई से फोन पर बात की और उसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद विधायक ने मौके पर ही खड़े होकर सभी लोगों को वहां से आने-जाने का रास्ता शुरू कराया।
विधायक ने कहा कि पुलिस को यह सोचना चाहिए कि किसान खेती के काम में व्यस्त हैं। ऐसे में किसानों को कई तरह की जरुरी खरीददारी करनी पड़ती है। यदि पुलिस चालान काटने के नाम पर परेशान करेगी तो किसान अपना काम नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने यह कार्यवाही बंद कराई है।
[ad_2]
Source link
