[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- Devotees Doing Guru Worship bhajan Kirtan In Pattabhiram Temple, Kakda Aarti Will Be Held Tomorrow Morning
हरदा28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर के गढ़ीपुरा मोहल्ले के प्राचीन पट्टाभिराम मंदिर में चल रहे 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत रोजाना भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
यहां पर रोजाना भक्त राम नाम का जाप कर रहे है। वही अलग-अलग भजन मंडलियां भी धार्मिक गीत गा रही है। रविवार को इंदौर से महिलाओं का भजन मंडल पट्टाभिराम मंदिर पहुंचा है, जिसमें शामिल महिला ने अपनी मधुर वाणी से गुरु की भक्ति कर गीत गाएं।
विश्वस्त मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, 123 साल पुराने सद्गुरू ब्रह्म चैतन्य महाराज गोंदवलेकर के पट्टाभिराम भी राम मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें इंदौर, भोपाल सहित अन्य महा नगरों से भक्त शामिल हो रहे है। 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 5 बजे काकड़ा आरती, 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। वहीं दोपहर 12 बजे महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी धर्म प्रेमी लोगों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।


[ad_2]
Source link
