[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Sehore Shravan Month And Adhik Maas Festival Will Be Celebrated Under The Auspices Of Shri Chamatreshwar Mahadev Temple Committee Manohar Rai
सीहोर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में श्रावण मास एवं अधिक मास महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध कथा वाचकों के द्वारा इस दौरान चार कथाओं का अनुठा आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मनोहर राय ने बताया कि शनिवार को श्रावण महोत्सव के उपलक्ष्य में होने जा रही चतुर्थ संकला की कथा श्री शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा का ध्वजारोहण पंडित मोहित राम पाठक, चेतन उपाध्याय, देवेंद्र व्यास और हर्षित शास्त्री ध्वजारोहण के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आगामी आठ जुलाई से शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात आगामी 28 जुलाई को श्रीमद भागवत कथा, सात अगस्त से श्रीमद भागवत कथा और 18 अगस्त से श्रीराम कथा का आयोजन हमारे शहर के कथा वाचकों के द्वारा किया जाएगा। भक्तिमय आयोजन को लेकर समाजसेविका अरुणा राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित समिति के अध्यक्ष मनोहर राय, संरक्षक हरीश अग्रवाल, गोविंद ताम्रकार, ओम राय,आनंद भैया गांधी, भोलाराम महेश्वरी, नंदकिशोर शर्मा राधेश्याम राय, प्रदीप साबू सहित मंदिर समिति के श्रद्धालु उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
