Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

इंदौर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को डॉक्टर्स डे पर रविंद्र नाट्य गृह में संगीतमय शाम का आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स शामिल हुए। जिसमें कई डॉक्टर्स ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। स्वरांश-समूह द्वारा आयोजित प्रोग्राम में डॉक्टर्स को धन्यवाद करते हुए उन्हें पौधे भी भेंट किए गए।

रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित प्रोग्राम में शामिल हुए डॉक्टर्स।

रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित प्रोग्राम में शामिल हुए डॉक्टर्स।

दीप प्रज्जलन के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए इंदौर अध्यक्ष डॉ. अनिल भदौरिया, सचिव डॉ. विजय हरलालक, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. साधना सोडानी, डॉ. आर.के.सोडानी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। डॉक्टर्स डे के मौके पर इस आयोजन में तनिष्क इंदौर टीम द्वारा डॉक्टर्स को धन्यवाद करते हुए उन्हें पौधे उपहार में दिए गए।

कार्यक्रम में डॉक्टर्स ने भी दी प्रस्तुति।

कार्यक्रम में डॉक्टर्स ने भी दी प्रस्तुति।

दिखा सुर ताल का संगम

संगीतमय शाम के इस आयोजन में डॉक्टर्स का सुर और ताल का संगम देखने को मिला। खास बात यह रही कि इसमें डॉक्टर्स द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ. निखिल सक्सेना, डॉ. संजय जैन, डॉ. प्रमोद झंवर, डॉ. प्रशांत नेवालकर, डॉ. पूनम नेवालकर, डॉ. मनीष सिद्धा, डॉ. अनिल ग्वालियरकर, डॉ. मिताली श्रीमाल ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया।

आयोजन में शामिल डॉक्टर्स व श्रोतागण।

आयोजन में शामिल डॉक्टर्स व श्रोतागण।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *