[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Balaghat
- Minister Kavre Sent The Injured To The Hospital By Follow Vehicle, The Reason For The Accident Is Not Clear
बालाघाट40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बालाघाट-भरवेली मार्ग पर देवटोला के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में घायलों को सड़क पर देख बालाघाट से घर जा रहे आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे ने वहां खड़े होकर अपने फॉलो वाहन से अस्पताल भिजवाया। इसमें एक महिला, एक युवती सहित तीन युवकों के घायल होने की बात कही जा रही है।
बताया जाता है कि हीरापुर निवासी तीन युवक बालाघाट से हीरापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे। उनका वाहन सड़क पर लहरा रहा था। इसी दौरान देवटोला के पास भरवेली की ओर से आ रहे एक ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो में सवार युवती सहित एक महिला और वाहन में जा रहे तीन युवक घायल हो गए।

फिलहाल साफ नहीं हो सका कि घटना में ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी या फिर वाहनों के बीच भिड़ंत हुई है। किसी का कहना है कि तीन दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। फिलहाल सभी घायलों को आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे ने फॉलो वाहन से अस्पताल भिजवाया और पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों का उपचार के भी निर्देश दिए।

बताया जाता है कि घायलों में कुछ लोग देवटोला के है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत का कहना है कि जानकारी मिलते ही हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां नजर आया कि ऑटो एवं बाइक की भिड़ंत से यह हादसा हुआ, फिलहाल सभी घायलों को मंत्री के फॉलो वाहन से अस्पताल भिजवा दिया है। घायलों के कथन के बाद ही कहा जा सकता है कि घटना की वास्तविकता क्या है?

[ad_2]
Source link
