Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आषाढ़ी एकादशी के मौके पर इंदौर के सिलिकॉन सिटी से गुरुवार को दिंडी यात्रा निकाली गई। बरसते पानी में सैकड़ों विट्ठल भक्त यात्रा में शामिल हुए। पूरे भक्ति भाव में भक्त नृत्य करते और फुगड़ी खेलते नजर आए।

दिंडी यात्रा में शामिल महिलाएं।

दिंडी यात्रा में शामिल महिलाएं।

लुगड़ा-नववारी दिखी महिलाएं, फुगड़ी और पाउल भजन किया

दिंडी यात्रा में फूलों से सजी पालकी में भगवान विट्ठल की पादुका…फोटो और संत ज्ञानेश्वर द्वारा रचित ज्ञानेश्वरी ग्रंथ को रखा गया। पालकी को भक्त अपने हाथों में लेकर यात्रा में आगे बढ़ते रहे। महिलाएं पारंपरिक मराठी वस्त्र लुगड़ा और नववारी पहनकर शामिल हुई। युवा फुगड़ी नृत्य और पाउल भजन करते हुए चले। झांझ और ढोलक की थाप पर श्री हरी विट्ठल…,जय हरी विट्ठल का जय घोष करते हुए और भगवा ध्वज लहराते हुए पुरुष मंडली भी शामिल रही।

यात्रा में फुगड़ी खेलते श्रद्धालु।

यात्रा में फुगड़ी खेलते श्रद्धालु।

दो किमी की रही दिंडी यात्रा

यात्रा की शुरूआत सिलिकॉन सिटी के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से गुरुवार सुबह हुई। क्षेत्र के अलग-अलग रास्तों से गुजरते हुए करीब एक घंटे से ज्यादा समय में दिंडी यात्रा दो किमी दूर निर्माणाधिन विट्ठल रूक्मिणी मंदिर परिसर में पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए भक्त।

यात्रा में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए भक्त।

भक्तों ने की पंढरीनाथ भगवान की आरती

पार्षद प्रशांत बडवे, डॉ. भूषण फुशे के संयोजन में क्षेत्र में पहली बार दिंडी यात्रा आयोजित होने से विट्ठल भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। पालकी यात्रा की समाप्ति पर पंढरीनाथ भगवान की आरती की गई। आरती के वक्त हुई तेज बारिश से भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। यात्रा में भाजपा नेता मधु वर्मा, एमआईसी मेंबर अभिषेक बबूल शर्मा, राऊ के सचिन गोरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *