Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • Four Wheelers And Auto Rickshaws Standing At The Entrance, Passengers Are Having Trouble In Commuting

कटनी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है बावजूद इसके स्टेशन के बाहर प्रवेश द्वार पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर वाहनों को खड़ा किए जाने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्टेशन के बाहर वाहन चालकों की मनमानी रोकने के लिए जिम्मेदार आरपीएफ कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। यही वजह है वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन के बाहर सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय होती है। इस समय यात्री ट्रेनों का दबाव अधिक रहता है। प्लेटफार्म में यात्री ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन के बाहर आते हैं तो वहां पर ऑटो रिक्शा चालक जाम लगाए खड़े रहते हैं।

ऑटो रिक्शा के कारण यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है। इसके अलावा शाम के समय भी इसी तरह की परेशानी होती है। सवारियों की लालच में ऑटो रिक्शा चालक स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास ही ऑटो रिक्शा खड़ा कर देते हैं।

स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग क्षेत्र में आरपीएफ कर्मियों की ड्यूटी तब लगाई जाती है जब कोई रेलवे के अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण करने आते हैं। निरीक्षण के बाद आरपीएफ कर्मियों को स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग क्षेत्र से हटा दिया जाता है।

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहर वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाता है, लेकिन जैसे ही अधिकारी निरीक्षण कर वापस जाते हैं दोबारा से व्यवस्था जस की तस हो जाती है। स्टेशन के बाहर प्रवेश द्वार पर चार पहिया वाहन से लेकर आटो रिक्शा खड़े होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन आने के दौरान स्टेशन के बाहर जाम लग जाता है। जिसकी वजह स्टेशन के बाहर प्रवेश द्वार पर वाहनों का खड़ा किया जाना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *