[ad_1]
नर्मदापुरम18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक तस्वीर।
नर्मदापुरम में स्टेशन से 300 मीटर दूर बंगाली कालोनी के पास ब्रिज के नीचे एक युवक-युवती के जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दी। सुसाइड की घटना मंगलवार रात करीब 9.30 बजे की है। जिस वक़्त शहर में तेज स्पीड में बारिश हो रहीं थीं। सूचना मिलने जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। घटनास्थल का मुआयना किया गया। कोई दस्तावेज नहीं मिलने से फिलहाल शवों की शिनाख्त नहिं हो पाई। सम्भवत: युवक नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी हो सकता है। पुलिस को एक एंड्राइड मोबाइल मिला है जो टूट गया है। GRP शिनाख्त करने का प्रयास कर रहीं है। रात 12 बजे दोनों के शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया। नर्मदापुरम जीआरपी चौकी प्रभारी ओपी गढ़वाल ने बताया कि दो युवक-युवती की ट्रेन से कटने से मौत हुई है। मेमो मिलने स्टॉफ के साथ मैं मौके पर पहुंचा। मोबाइल घटनास्थल पर मिला है। जो टूट गया है। ऐसी जानकारी मिल रहीं कि लड़का कोई अहिरवार हो सकता है। शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड का कदम उठाया होगा। फ़िलहाल जांच के बाद सुसाइड का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
[ad_2]
Source link
