Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्राचीन श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन मंगलवार शाम को हुआ। मंगलवार को गुप्त नवरात्रि के नवमी के अवसर पर बेलेश्वर महादेव समन्वय समिति व क्षेत्रीय रहवासियों के साथ मिलकर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने पटेल नगर स्थित प्राचीन श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के नवनिर्माण का भूमिपूजन किया। इस मंगलमय कार्य के पुनीत अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा आगामी सावन माह की पूजा अस्थाई शेड में करने हेतु अपनी बात सामने रखी।

मंदिर की प्लानिंग और रुपरेखा तैयार होगी

यह तय हुआ कि सावन माह की पूजा अस्थाई शेड में की जाएगी। बारिश के बाद मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा, तब तक मंदिर की प्लानिंग और रूपरेखा तैयार की जाएगी। भूमि पूजन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। मंदिर के निर्माण की ड्राइंग एवं डिजाइन का कार्य कंसल्टेंट टीम द्वारा तैयार किया जा रहा है, सभी के सहयोग से जल्द ही इस मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति से जुड़े सदस्य लक्ष्मीकांत पटेल, झामनदास खूबानी, रवि भाटिया, ईश्वर बाहेती, कांतिभाई पटेल हिंदू जागरण मंच के संजय भाटिया, मयंक पमनानी, हरीश भाटिया, किशोर परयानी, राम छुगानी, संगीता वरयानी, किशन बसंतानी, नरेश ज्ञानवानी, देवा तेजवानी, बालचंद रावलानी सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालुओं व बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल ने किया व आभार समिति के ललित पारानी ने माना।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *