Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में नर्मदाचंल मैरिज गार्डन के सामने खड़ी कार का शीशा फोड़कर सोने के जेबर व नगद रुपए चुराने की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 23 जून की रात करीब डेढ़ बजे की है। तीन दिन बाद शिकायत के बाद देहात थाने में चोरी की शिकायत की गई। फरियादी शुभम दुबे(35) सीहोर जिले के निवासी है। जो अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम आएं थे। कार में उनकी पत्नी का लेडिस पर्स रखा था। जिसमें सोने का नेकलेश, सोने की चूड़ी, कान के बालिया, नगद दो हजार रुपए और मोबाइल रखा था। अज्ञात चोर ने कार के गेट साइड का शीशा फोड़ा और फिर गेट खोलकर उसमें रखा सोने का सामान, मोबाइल व नगद रुपए चुरा ले गए। शुभम दुबे ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात करीब डेढ़ बजे चक्कर रोड चौराह स्थित नर्मदाचंल गार्डन के सामने उन्होंने कार खड़ी की। रात करीब 3 बजे किसी काम से उन्हाेंने कार को ओपन किया, तो देखा कार का पीछे से कांच फूटा हुआ है। कार में रखा लेडिस पर्स गायब था। उन्होंने परिजन को इसकी जानकारी दी। तीन दिन बाद उन्होंने देहात थाने में एफआईआर कराई। देहात थाना टीआई संजय चौकसे ने बताया अज्ञात व्यक्ति ने कांच फोड़कर चोरी की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *