[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- Prakash Singh Bais Became The President, Four Vice Presidents, Four General Secretaries, Six Secretaries And Two Joint Secretaries Were Also Appointed.
बुरहानपुर (म.प्र.)40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में लगातार संगठन विस्तार हो रहा है। हाल ही में नेपानगर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस को बनाया गया था तो वहीं अब अल्पसंख्यक कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें 29 सदस्य शामिल किए गए।
मंगलवार को नेपानगर स्थित सिंधु धर्मशाला में अल्पसंख्यक कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी दीपक अढाले ने बताया अल्पसंख्यक कांग्रेस नगर अध्यक्ष शेख रमजान को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, अल्पसंख्यक कांग्रेस की 29 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चार उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, छह सचिव और दो सहसचिव की नियुक्ति की गई है।
शेखु सुलेमान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
29 सदस्यीय कार्यकारिणी में सलाहकार के रूप में अलसम खान, शेख सुलेमान को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, चार उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, छह सचिव और दो सहसचिव की नियुक्ति की गई है।
ये रहे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगविंदर सिंह जॉली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, प्रदेश आईटी सेल महासचिव धीरज करोसिया, पार्षद अम्बादास सोनवणे, मनोहर पटेल, अजय पगारे, कैलाश पटेल, मोहम्मद इकबाल, अफसार खान, सुनिल मोरे, नारायण राठौर, अतिश पाल, दीपक सोनवणे, प्रभाकर अडकमोल, संदीप करोसिया सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने किया। आभार अल्पसंख्यक कांग्रेस नगर अध्यक्ष शेख रमजान ने माना।

[ad_2]
Source link
