[ad_1]
सीहोर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को सीहोर नगर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर रिमझिम बारिश हुई बाद में आसमान से बादल छट गए और सूर्य किरणों ने धरती का स्पर्श किया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि जिले में 24 घंटे में सुबह 08 बजे तक 12.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 1.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 1.8, आष्टा में 18.0, जावर में 15.0, इछावर में 8.0 नसरूल्लागंज में 8.0, बुधनी में 28.0, रेहटी में 22.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, जिले में 1 जून से 27 जून को सुबह 8 बजे तक 142.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 83.7 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 27 जून तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 150.1, मिलीमीटर, श्यामपुर में 127.1, आष्टा में 173.0, जावर में 281.0, इछावर में 120.0, नसरूल्लागंज में 83.4, बुधनी में 70.5 और रेहटी में 135.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि अगले 2 दिन 100 एमएम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
[ad_2]
Source link
