Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • Gail India’s Team Reached The Spot To Investigate: There Was A Blast In The House On June 21, The Reason Is Unknown Even After 6 Days, Two Injured

शिवपुरी36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 जून की शाम शहर के फतेहपुर क्षेत्र में एक अज्ञात गैस के कारण मकान में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो लोग मौत से जंग लड़ रहे है। लेकिन अब तक यह पता नहीं चला कि हादसा किन कारणों से हुआ। घटना के छटवें दिन गेल इंडिया की टीम घटना स्थल पर पहुंची। उनके द्वारा घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच की गई।

गेल इंडिया की टीम करीब डेढ़ घंटे तक रुकी। इस दौरान घर के हर कौन की बारीकी से जांच की गई। इस मौके पर गेल इंडिया के अधिकारियों के साथ शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता भी मौजूद रहे। हालांकि अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस बारे में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि आज गेल इंडिया टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया है। यह हादसा कौन सी गैस के कारण हुआ होगा इसकी रिपोर्ट गेल इंडिया की टीम द्वारा जल्द बनाई जाएगी। इस घटना के कारण की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन घायल आज हुए दिल्ली भर्ती

इस हादसे में घर के भीतर आग में झुलसे राघवेंद्र लोधी, उनकी पत्नी रानी लोधी, बेटी काव्यांजलि लोधी सहित उज्ज्वल भार्गव को 21 जून की रात ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। राघवेंद्र लोधी के साले सुदर्शन लोधी ने बताया कि दीदी-जीजा की तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। दीदी रानी, जीजा राघवेंद्र और भांजी काव्यांजलि को दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उज्ज्वल भार्गव का उपचार ग्वालियर में जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *