[ad_1]
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर में 29 जून को हर साल की तरह इस साल भी विट्ठल दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा कृष्णपुरा छत्री से शुरू होगी, जिसका समापन पंढरीनाथ मंदिर पर होगा। यात्रा को लेकर प.पू. अण्णा महाराज ने सोमवार को एक वीडियो के माध्यम से जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हों।
यहां से निकलेगी यात्रा
आपको बता दे कि समग्र मराठी समाज द्वारा ये विट्ठल दिंडी यात्रा 29 जून की शाम 6 बजे निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत कृष्णपुरा छत्री से होगी, जो वीर सावरकर मार्केट, महालक्ष्मी मंदिर, यशवंत रोड होते हुए पंढरीनाथ मंदिर पर समाप्त होगी। इस यात्रा में शहर के अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली यात्रा भी शामिल होती हैं और समग्र रूप से पंढरीनाथ मंदिर जाती हैं। कृष्णपुरा छत्री से निकलने वाली यात्रा में शामिल होने के लिए अण्णा महाराज ने जनता से अपील की है।
वीडियो के माध्यम से की अपील
प.पू. अण्णा महाराज ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने जनता से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। वे बोले- इष्ट देवता में समाहित होने और अपने जीवन को चरितार्थ करने के लिए तीर्थ यात्रा करने की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि अषाढी एकादशी को निकलने वाली दिंडी यात्रा में स्वयं विट्ठल उपस्थित रहते है। इस यात्रा में पैदल चलने से पापों का क्षय होता है और नई ऊर्जा मिलती है। इंदौर के कई क्षेत्रों से इस दिन यात्रा निकलती है और कृष्णपुरा छत्री पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से पंढरीनाथ मंदिर तक संपन्न होती है।
[ad_2]
Source link
