[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhatarpur
- Chhatarpur Fetus Found In Train Bogie, Created Stir, GRP And Bamitha Police Station Engaged In Investigation Of The Case..
छतरपुर (मध्य प्रदेश)24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन की बोगी में सोमवार को नवजात शिशु का भ्रूण मिला है।
दरअसल, कुरूक्षेत्र से खजुराहो पहुंची ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी तो उसके D5 बोगी में सफाई कर्मी को सीट के नीचे एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला। जिसके बाद हडकंप मच गया।
मामले में सफाई-कर्मी ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसका पीएम किया गया है।
SP बोले- अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी भेजेंगे
मामले में SP अमित सांघी का कहना है कि बमीठा थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है। और मामला जीआरपी का होने की वजह से अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी भेज दिया गया है।

एसपी अमित सांघी




[ad_2]
Source link
