[ad_1]
खरगोन9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी धर्मवीर सीएनए जिले में गोवंश तस्करी से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसी के तहत अवैध गोवंश तस्करों के विरुद्ध गोगावां पुलिस ने कार्रवाई की गई है।
गोगांव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि 25 जून को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बिलाली में दसनावल रोड तरफ एक लोडिंग पिकअप में अवैध गोवंश वध के लिए महाराष्ट्र पाल तरफ कुछ लोग लेकर जाने वाले है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बिलाली रोड पर पहुंच कर नाकाबंदी की। कुछ देर में मुखबिर के बताये अनुसार एक लोडिंग पिकअप वाहन आता दिखाए दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर जांच की, जिसमें 3 बैल क्रुरता पूर्वक ठुस कर भरे थे।
वाहन चालक व उसके बगल मे बैठे आरोपी को थाने लाकर पूछताछ करने पर गोवंश को वध के लिए महाराष्ट्र ले जाना बताया। पुलिस टीम द्वारा गोवंश को जब्त कर गोशाला में सुरक्षार्थ में रखा गया है। आरोपीयो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस गिरफ्त में आए ये आरोपी
1. चालक दिनेश पिता रेवा, उम्र 21 साल निवासी बामनपुरी, थाना बिस्टान
2. राम पिता शोभाराम, उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिलाली
3. ललित उर्फ लवकुश निवासी लाखी
[ad_2]
Source link
