[ad_1]
रतलाम21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में मानसून का इंतजार खत्म हो चुका है। रविवार रात पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री हुई है। रतलाम सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश ने बुवाई की उम्मीद में बैठे किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही आगामी 3 दिन अच्छी बरसात होने की संभावना है। रविवार रात करीब 9:00 बजे शुरू हुई तेज बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान जिले में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरने और नाले जाम होने की समस्या भी देखी गई। शहर के डाट की पुल ,न्यू रोड और चौमुखी पुल क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर गया।
आगामी 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
मानसून का इंतजार खत्म होने के बाद रतलाम जिले में आगामी दो-तीन दिन झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। समय पर मानसून आने से जिले में इस बार भी अच्छी बारिश होने के आसार लगाए जा रहे हैं रतलाम जिले की औसत बारिश 36 इंच प्रतिवर्ष है। वहीं बीते 5 वर्षों क्या करो में भी जिले में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि समय पर मानसून आने से जिले में इस वर्ष भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link
