Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मासूम अजय का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ - Dainik Bhaskar

मासूम अजय का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ

  • हुरावली सिरोल में हुई घटना

मामा की शादी में आए सात साल के इकलौते भांजे के ऊपर जनमासे (जहां बारात ठहरी थी) का लोहे का 70 किलो बजनी गेट आ गिरा। गेट के नीचे दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तो वह तड़प रहा था और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना शनिवार शाम सिरोल के हुरावली इलाके की है। पल भर में शादी की खुशिया मातम में बदल गईं। परिजन ने आनन फानन में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शहर के महाराजपुरा खेरिया क्रसर निवासी 7 वर्षीय अजय बघेल पुत्र महेश बघेल का ननिहाल हस्तिनापुर के ढबका इलाके में है। शनिवार को उसके मामा प्रदीप पाल की बारात थी। बारात ढबका से ग्वालियर शहर के सिरोल थाना स्थित हुरावली इलाके में आई थी। मामा की बारात में अजय भी आया था। बारात हुरावली के एक आधे अधूरे जनमासे में ठहराई गई थी। सभी लोग बारात उठाने की तैयारी कर रहे थे तभी मासूम जनमासे के मुख्य दरवाजे के पास खेल रहा था। वह गेट पर पैर रखकर झूल रहा था। तभी वहां पर लगा लोहे का गेट अचानक गिर गया और अजय उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में लेकर उपचार शुरू किया, लेकिन दवा व दुआ काम नहीं आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पल भर में मातम में बदली खुशिया
बच्चे की मौत की खबर सुनते ही शादी के घर में मातम पसर गया। बारात की जोर शोर से तैयारी की जा रही थी उसे सिर्फ सामान्य तरीके से लेकर शादी के स्थल तक पहुंचे हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका पिता अपने घर खेरिया क्रसर गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *