Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Sagar’s Cutter Gang Picked Up The Young Man From Outside The House, Demanded A Ransom Of Two Lakhs

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड से कटरबाज गैंग ने हार्डवेयर कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया। वारदात सामने आते ही हड़कंप मच गया। आरोपियों ने अपहृत युवक के मोबाइल से कॉल कर परिवार वालों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिस पर हार्डवेयर कारोबारी ने एक लाख रुपए बदमाशों को दे दिए। शेष पैसे बाद में देने की बात कही। जिसके बाद आरोपी अपहृत युवक को बांदरी के पास एनएच-44 पर मोठी गांव के पास छोड़कर भाग गए। वारदात सामने आते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार रात पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मोतीनगर के सूबेदार वार्ड निवासी हार्डवेयर कारोबारी आशीष साहू का 19 वर्षीय बेटा संस्कार उर्फ अर्चित शनिवार घर के पास चाट के ठेले पर दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी कार सवार चार बदमाश आए और कट्टा अड़ाकर संस्कार को गाड़ी में बैठाकर ले गए। वे अपहृत संस्कार को गाड़ी में लेकर शहर में घूमते रहे। इसी दौरान आरोपियों ने अपहृत युवक के मोबाइल से उसके पिता को काल किया और दो लाख की फिरौती की डिमांड की। फिरौती मिलने पर बेटे को छोड़ने की बात कही। घटनाक्रम सामने आते ही परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने पैसों की व्यवस्था कराना शुरू की।

लगातार बदलते रहे जगह, अपहृत युवक के खाते में कराए पैसे ट्रांसफर

आरोपी अपहृत युवक को लेकर अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे। ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर पाए। इसी दौरान उन्होंने अपहृत युवक के परिवार वालों से फिरौती की राशि संस्कार के बैंक खाते में जमा कराने का बोला। जिस पर पिता ने एक लाख रुपए खाते में आनलाइन ट्रांसफर करा दिए। शेष राशि बाद में देने का बोला। जिसके बाद आरोपी अपहृत युवक को बांदरी के मोठी के पास हाईवे पर छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वह सहमा और डरा है।

अपहरण का प्रकरण दर्ज कर दो को हिरासत में लिया

वारदात की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय तिवारी, रवींद्र पटेरिया, मिंटू चंदेल, मनु सोनी समेत दो से तीन बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मामले में दो संदिग्धों को मोतीनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात में फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *