[ad_1]
बैतूल39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

के गिरने पर उसमे दबकर घायल हुई एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना घोड़ाडोंगरी के पास सीता कामत की है। जहां शुक्रवार को दीवार के पास काम करते समय पड़ोसी की दीवार अचानक बुजुर्ग महिला पर गिर गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोती पति गुरदी सलाम (85) निवासी सीता कामत तहसील घोड़ाडोंगरी शुक्रवार अपने घर के पास काम कर रही थी। तभी पड़ोस में स्थित उसके रिशेतदार के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर बुजुर्ग महिला के ऊपर गिर गई, जिसमें बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वृद्धा पर दीवार गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने वृद्धा को मलबे से निकालकर इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दीवार काफी समय से कमजोर थी। कुछ हद तक झुक भी गई थी। शुक्रवार जब मनोती बाई वहां पर कुछ काम कर रही थी। तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां पर कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
[ad_2]
Source link
