[ad_1]
आगर मालवा17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 12वीं की परीक्षा के परिणाम में धांधली हुई। आज शुक्रवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भैंस लेकर आए और उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो चस्पा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भैंस के सामने बीन बजा कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार भैंस के बराबर है।
एनएसयूआई ने मांग की है कि परीक्षा परिणाम में जमकर धांधली हुई है, जिसमें सुधार किया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। 12वीं की परीक्षा परिणाम के दौरान कई छात्रों को कम नंबर मिले थे, जबकि अब उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति देखने पर पता चला कि उन्हें वास्तविकता में अधिक नंबर प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर इमरान अली, राहुल मेघवाल, रईस शेख, विष्णु गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link
